मोहाली। स्वतंत्रता दिवस समारोहों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मोहाली और चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों की बुधवार को समन्वय बैठक हुई। बैठक में दोनों शहरों की सीमा पर संयुक्त नाके लगाने, यातायात व्यवस्था के लिए सूचनाएं साझा करने और सीमा पार कर वारदात करने वाले अपराधियों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने पर सहमति बनी। बैठक की अगुवाई डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल और चंडीगढ़ की डीएसपी गुरजीत कौर ने की। अधिकारियों ने कहा कि सीमा क्षेत्रों में अधिकार क्षेत्र को लेकर आने वाली दिक्कतों को आपसी तालमेल से दूर किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर संदिग्ध गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।