फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की मुरम्मत न होने पर कुब्बाहेड़ी निवासियों ने नारेबाजी कर जताया रोष

विज्ञापन
कुब्बाहेड़ी के लोग सियासी पार्टियों के बायकॉट की घोषणा करते हुए। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
कुराली। कुब्बाहेड़ी वासियों ने गांव की सड़कों की लंबे समय से चली आ रही खस्ता हालत और गांव के विकास को अनदेखा करने पर सरकार के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया है। बैठक के दौरान गांववासियों ने सियासी पार्टियों का बायकॉट करने की घोषणा करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

गांव के सरपंच गुरदेव सिंह, पूर्व सरपंच लाभ सिंह, पूर्व पंच सौदागर सिंह, अवतार सिंह, सुखदेव सिंह सहित अन्य लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके गांव के जवानों ने कारगिल युद्ध में साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की थी। अभी भी गांव के ज्यादातर जवान सेना में सेवाएं दे रहे हैं। सरकार जवानों की कुर्बानियों को भी भूल चुकी है। जिले के बड़े गांवों में से एक होने के बावजूद भी दो दशकों से इस गांव को अनदेखा किया जा रहा है। गांव को जोड़ने वाली सड़कों की हालत काफी खराब हो चुकी है। गांववासियों ने कहा कि माणकपुर शरीफ से संगतपुरा होकर गांव को आने वाली सड़क बदहाल हो चुकी है। इसके अतिरिक्त हरीपुर जाने वाली सड़क की भी समय की सरकारों ने कोई सार नहीं ली। उन्होंने सड़क की हालत न सुधरने पर मुख्य सड़क पर जाम लगाने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें