डेराबस्सी। शिरोमणी अकाली दल डेराबस्सी शहरी इकाई की बैठक डेराबस्सी में उद्योग, व्यापार विंग व जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल शर्मा के नेतृत्व में हुई। इस दौरान कृष्णपाल शर्मा ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल की तरफ से विधानसभा चुनाव में ताकतवर होकर लड़ने के लिए नई नियुक्तियां की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कांग्रेस ने जो वादे चुुनाव के दौरान लोगों से किए वह सभी झूठ का पुलिंदा साबित हुए हैं। लोगों को सुख सुविधाएं देने व विकास की शेखी मारने वाली कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। लोग कांग्रेस को बुरी कारगुजारी का मुंहतोड़ जवाब विधानसभा चुनाव में देंगे। इस मौके पर डेराबस्सी शहरी इकाई की नई बनी टीम के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस मौके पर समूह पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वह पार्टी की तरफ से सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी तनदेही से निभाएंगे। इस मौके पर अन्य के अलावा हलका विधायक एनके शर्मा के भाई व जीरकपुर से पार्षद धर्मेंद्र शर्मा, शहरी प्रधान सुरेश शारदा, उद्योग विंग पंजाब के प्रेस सचिव भुपिंद्र सैनी, जथेदार रजिंद्र सिंह इस्सापुर, गुरइकबाल सिंह पूनिया, सुखविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह रंगी, बलजीत सिंह कारकौर समेत अन्य अकाली नेता उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन -डेराबस्सी शहरी इकाई के अधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटते कृष्णपाल शर्मा व धर्मेंद्र शर्मा।