फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालड़ू में चौथे दिन भी मृतका के परिजन बोले- आरोपी गिरफ्तार होने के बाद करेंगे दाह संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। मंगलवार की शाम ट्रेन के आगे आकर 32 वर्षीय महिला की ओर से खुदकुशी करने के मामले में आरोपियों की चौथे दिन भी नहीं हुई। इस पर मृतका के परिजनों ने मृतका का दाह संस्कार भी नहीं किया। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती वह दाह संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को रोष प्रकट कर रहे परिजनों को आश्वासन देने के लिए रेलवे पुलिस विभाग के एआईजी मृतका के घर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों और परिजनों में करीब दो घंटे की बातचीत बेनतीजा रही। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को रेलवे पुलिस विभाग पटियाला से एआईजी प्रीतपाल सिंह, डीएसपी दविन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मृतका के घर उसके परिजनों को आश्वासन देने के लिए पहुंचे थे। अधिकारियों का कहना था कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों के आश्वासन पर एक बार परिजन दाह संस्कार करने के लिए राजी भी हो गए थे। लेकिन अधिकारियों के चले जाने के बाद कुछ कारणों से परिजन फिर से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए और परिजनों ने मृतका का दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, एआईजी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाकर जगह-जगह छापा मारा जा रहा है। उनके मोबाइल फोन की लोकेशन की जांच की जा रही है। उन्होनें बताया कि विभाग ने आरोपी सीनियर असिस्टेंट अरविंदर सिंह को निलंबित कर दिया और सुपरिटेंडेंट भूपिंदर सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही उनके बैंक खातों को भी सील कर दिया गया है। एआईजी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि 32 वर्षीय मृतका ने अपने विभाग के उक्त दोनों सीनियर अधिकारियों की ओर से शोषण करने के कारण परेशान होकर ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें