फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वन्य जीवों पर होने वाली क्रूरता रोकने के तरीके जाने

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वन और वन्यजीव संरक्षण विभाग की ओर से वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) के सहयोग से छतबीड़ चिड़ियाघर में वन विभाग और पुलिस अधिकारियों के लिए डब्ल्यूएलपीए के संशोधन पर केंद्रित एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में 71 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर वन्य जीवों पर होने वाली क्रूरता रोकने के तरीके जाने और इसकी रोकथाम के लिए विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान तस्करी और व्यापार किए जाने वाले जंगली जानवरों की प्रजातियों की पहचान के विषय पर भी चर्चा की गई। इस सेमिनार का उद्देश्य संगठित वन्यजीव अपराध से निपटने के लिए पुलिस और वन्यजीव अधिकारियों के बीच समन्वय में सुधार करना था। इस अवसर पर कानून के संशोधित हिस्से का विस्तार से वर्णन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें