खरड़। भारतीय किसान यूनियन लखोवाल और भारतीय किसान यूनियन राजेवाल की ओर से पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पाॅलिसी के खिलाफ 30 जुलाई को निकाले जा रहे ट्रैक्टर मार्च की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला स्तरीय मीटिंग जिला प्रधान दविंदर सिंह देहकलां और कृपाल सिंह स्यायूं की अध्यक्षता में हुई।
इसके बाद उन्होंने बताया कि यह ट्रैक्टर मार्च अनाज मंडी खरड़ से सुबह 9 बजे आरंभ होगा और लांडरां रोड से होता हुआ सनेटा में सुबह 10 बजे इकट्ठा होगा और आगे गांव स्यांयू, पत्तों, माणकपुर कलर, दैड़ी, मटरां बड़ी समेत जिन गांवों में सरकार की ओर से जबरदस्ती लैंड पूलिंग नीति लागू की जा रही है, उनसे होता हुआ गांव कुरड़ी में जाकर समाप्त होगा। मीटिंग में ट्रैक्टर मार्च की तैयारियों को लेकर विचार चर्चा की गई और ड्यूटियां लगाई गई।
इस अवसर पर दोनों यूनियनों के नेताओं ने किसानों से अपील है कि ट्रैक्टर मार्च में बढ़चढ़ कर भाग लें। इस अवसर पर परमदीप सिंह वैद्यवान, लखविंदर सिंह, जसपाल सिंह नियामियां, गुरमीत सिंह, जसपाल सिंह लांडरां, कुलवंत सिंह, रणबीर सिंह, कुलदीप सिंह, सर्बजीत सिंह, दर्शन सिंह, जसविंदर सिंह कंडाला, अमरजीत सिंह, सोहन सिंह, सुखप्रीत सिंह तथा सुरिंदर सिंह व अन्य किसान माैजूद थे।