फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कॉलेज में हड़ताल पर बैठे गेस्ट फैकल्टी मेंबर को किसान यूनियन और आम आदमी पार्टी द्वारा समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह शौर्य चक्र सरकारी कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसर की ओर से 45 दिनों से नौकरी पर पक्का होने की मांग को लेकर हड़ताल की जा रही है। ऐसे में पंजाब सरकार की और से पिछले लंबे समय से उक्त प्रोफेसरों की मांगों को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही। वहीं वीरवार को मोहाली के सरकारी कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की मांगों को जायज ठहराते हुए भारतीय किसान यूनियन राजेवाल और आम आदमी के कार्यकर्ताओं की ओर से समर्थन देकर सरकार की ओर से मांगों को मनवाने एक साथ लड़ाई लड़ने की बात कहीं गई। सरकारी कॉलेज और गोविंदगढ़ कॉलेज के प्रतिनिधियों ने एस. करम सिंह भाकियू राजेवाल और जिला उपाध्यक्ष जगदेव सिंह ने प्रोफेसरों से मुलाकात की साथ ही उनकी सभी समस्याओं को सुना, साथ ही आश्वासन दिया कि जब तक पंजाब सरकार गेस्ट फैकल्टी की मांगें नहीं मानी तो भारतीय किसान यूनियन राजेवाल की ओर से समर्थन दिया जाता रहेगा। इसके मौके पर आम आदमी पार्टी के महिला विंग की जिलाध्यक्ष जसवीर कौर भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें