मोहाली। जिले में वीरवार को पांच लोग कोरोना संक्रमित हो गए और 9 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैँ। डीसी ईशा कालिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि वीरवार को आए कोरोना के मामलों के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या में अब 54 हो गई है। लेकिन लोगों से अपील है कि बाजारों में घूमते समय मास्क जरूर लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करते रहें, क्योंकि अभी कोरोना का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है और कोरोना के स्वरूप ओमिक्रॉन को बढ़ने से पहले ही रोकने का यहीं अच्छा तरीका है कि हम सभी कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन करते रहें। जिले में अभी तक 69,044 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और इनमें से 67,917 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 1,073 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। वीरवार को आए मामलों में मोहाली से तीन, बूथगढ़ और ढकोली से एक-एक मरीज शामिल है।