फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन : बच्चे और बुजुर्गों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन में अब बच्चे और बुजुर्ग भी उतर आए हैं। किसानों के संघर्ष में यूथ वेलफेयर एसोसिएशन और फेज-6 के लोगों ने शुक्रवार को दारा स्टूडियो चौक पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान लोगों को दिल्ली जाने के लिए प्रेरित किया गया। दिल्ली चलो काफिले के संयोजक नरिंदर सिंह कंग ने शहर निवासियों को दिल्ली संघर्ष का हिस्सा बनने के अपील की। इसके अलावा कॉरपोरेट घरानों का पूरी तरह से बायकॉट करने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को भगत पूरन सिंह वातावरण सोसाइटी द्वारा फेज-11 में करवाए जा रहे किसान संघर्ष संबंधी प्रोग्राम में शामिल होने की अपील की जाएगी। इस प्रदर्शन में एडवोकेट अवतार सिंह, प्रद्युमन सिंह, मनमोहन सिंह, वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कुलविंदर रोमी और हरविंदर नीटू आदि ने लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें