फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर शव नहर में फेंका : छह दिन बाद मानसा के पास नहर से मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/खरड़। पिता का अपहरण कर उसकी हत्या कर नहर फेंकने के मामले में गोताखोरों को शव मानसा से आगे नहर से बरामद हुआ है। छह दिन तक पानी में रहने के कारण शव पूरी तरह से गल चुका है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात की मास्टरमाइंड उसकी नाबालिग बेटी थी। उसी ने अपने साथी विकास शाह के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग बनाई थी। पुलिस के हाथ नाबालिग और उसके साथी की चैटिंग लगी है। किशोरी ने अपने साथी को नींद की गोलियां लाने को कहा था। चैटिंग में यह बात भी कही गई है कि अगर उसके पिता शादी के लिए माने तो ठीक नहीं तो काम तमाम कर देंगे। पुलिस ने फोन को फॉरेंसिक लैब भेज दिया है।
विज्ञापन


पेट दर्द होने का लगाया बहाना

प्लान के अनुसार नाबालिग ने अपने पिता से कहा कि उसके पेट में बहुत तेज दर्द है, वह उसे अस्पताल ले जाए। पिता किशोर को अस्पताल ले गया जहां युवती का साथी विकास शाह पहले से मौजूद था। युवती ने अस्पताल जाकर अपने पिता से विकास शाह की गाड़ी में बैठने के लिए मजबूर किया। विकास शाह की टैक्सी में दोनों उसको लेकर मोरिंडा की तरफ निकल गए। इसी बीच उनकी कार में काफी बहस भी हुई और पिता उनकी शादी के विरुद्ध फैसले पर अटल रहा। मोरिंडा नहर के पास जाकर दोनों ने शेविंग ब्लेड से गुरसेवक सिंह का गला काट दिया और उसके शव को नहर में फेंक दिया।

हत्या में दो और लोगों के शामिल होने का संदेह

पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या में चार लोग शामिल हैं। विकास शाह व किशाेरी के अलावा दो और लोगों की भूमिका सामने आ रही है। दोनों बिहार के बताए जा रहे हैं। एक युवक को विकास शाह भी नहीं जानता। पुलिस ने विकास शाह से वारदात में इस्तेमाल किया ब्लेड बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया कि मृतक भोपाल में भुक्की के एक मामले में पकड़ा गया था। दो माह पहले ही वह जेल से बाहर आया था। छह दिन बाद नहर से मिली शव की शिनाख्त उसकी पत्नी ने की। शव पूरी तरह से गल चुका था, कपड़ों से उसकी पत्नी ने शव की पहचान की। इस मामले में दोनों हत्यारों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन




शव को बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कुछ और लोगों की भूमिका सामने आ रही है। इसकी जांच की जा रही है। - ईशान सिंगला, डीएसपी, खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें