कुराली। खिजराबाद के खेल स्टेडियम में आयोजित एक गांव ओपन फुटबॉल कप के फाइनल मुकाबले में खिजराबाद की टीम विजेता रही। सिंघपुरा की टीम उपविजेता रही।
यूथ स्पोर्ट्स युवक सेवाएं क्लब खिजराबाद की ओर से ग्राम पंचायत और समूह गांववासियों के सहयोग से क्लब के प्रधान रणधीर सिंह की देखरेख में इसका आयोजन हुआ। उद्घाटन कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान रणजीत सिंह जीती पडियाला और जीती सिद्धू ने किया।
फाइनल मैच के बाद विजेता खिजराबाद और उपविजेता सिंघपुरा की टीमों को पुरस्कार दिए गए। इसके अतिरिक्त अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मुल्लांपुर और त्यूड़ की टीमों को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सरपंच राणा निरपाल सिंह, पंच राणा रणजीत सिंह, जसप्रीत सिंह सरपंच बरसालपुर के अतिरिक्त टोनी राणा, हरीश राणा, अजय राणा के साथ कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।