फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तीन करोड़ खर्च कर सुधरेगें खरड़ के पार्क, लगेंगे ओपन जिम

Fri, 15 Nov 2024 03:43 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़ नगर परिषद परिषद की ओर से करीब 15 ऐसे पार्कों का चयन किया गया है जिसमें ओपन जिम लगाए जाने हैं
विज्ञापन

जिला परिषद ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है, टेंडर भरने की अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई है
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। नगर परिषद खरड़ में अब न सिर्फ पार्कों की सौंदर्यीकरण किया जाएगा बल्कि यहां के पार्कों के जरिए लोगों का ध्यान स्वास्थ्य की ओर भी दिलाया जाएगा। जी हां, खरड़ जिला परिषद ने अलग-अलग वार्डों के पार्कों का सौंदर्यीकरण करने और वहां ओपन जिम लगाने का फैसला किया है। जिसके लिए करीब तीन करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया गया है।
जिला परिषद ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। टेंडर भरने की अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से नगर पालिका परिषद पार्कों की दशा सुधारने के साथ साथ लोगों की सेहत का भी ख्याल रखना चाहती है। इसके लगने से जिम जाने वाले शौकीनों को अब प्राइवेट जिम में जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खरड़ नगर परिषद ने अपनी सीमा में पड़ते अलग-अलग वार्डों में ओपन जिम स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिषद की ओर से करीब 15 ऐसे पार्कों का चयन किया गया है जिसमें ओपन जिम लगाए जाने हैं। अधिकारियों की ओर से इस संबंध में भी टेंडर जारी कर दिया गया है। करीब सवा करोड़ की लागत से इन पार्कों में जिम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा परिषद की ओर से खरड़ शहर के वार्ड नंबर 17 में अलग-अलग जगहों पर पार्क बनाए जा रहे हैं। कई ऐसे पार्क है जिसमें गजीबो हट्स और झूले लगाए जाएंगे। इनमें से गांव खूनीमाजरा में एक पार्क भी बनाया जाएगा जिस पर करीब 28 लाख रुपए लागत आएगी। वार्ड नंबर 17 में पड़ते शिवालिक सिटी के लोगों के लिए पार्क में सैर करने के लिए ट्रैक भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें