फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ के युवक की झुलसने से विदेश में हुई मौत, बहन के डीएनए से होगी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खूनीमाजरा खरड़ निवासी दो बहनों के इकलौते भाई की कनाडा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसे के दौरान आग लगने से झुलसे सिद्धार्थ पुरी की पहचान नहीं हो पा रही है। वहां की पुलिस द्वारा बुलाने पर डीएनए टेस्ट के लिए एक बहन कनाडा पहुंच चुकी है। मृतक की कंपनी ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है, लेकिन शव की पहचान होनी है। करीब चार साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। जहां वह डिलीवरी वैन पर सप्लाई का काम करता था।
विज्ञापन

एक हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता राजिंदर पुरी ने बताया कि सिद्धार्थ की हादसे में हुई मौत की जानकारी उसके रिश्तेदार के बेटे से मिली। वह भी कनाडा में रहता है। उसके अनुसार सिद्धार्थ की वैन को रास्ते में एक ट्राले ने टक्कर मार दी। इसके बाद उसकी वैन में आग लग गई और वह वैन में ही जल गया। सिद्धार्थ का शरीर काफी जल चुका था। उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। जिस कंपनी में वह काम करता था, उस कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है।
कंपनी के अनुसार हादसे वाले दिन सिद्धार्थ ही वैन लेकर गया था। सिद्धार्थ का फोन भी हादसे के बाद से लगातार बंद आ रहा था। जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ की दो बहनें हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। कनाडा में उसका डीएनए सैंपल लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें