फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कजौली के पानी से बुझेगी खरड़ की प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की जलापूर्ति सुधारने के लिए प्रशासन ने तेज किए प्रयास
विज्ञापन

मोहाली। तेजी से बढ़ती आबादी और रिहायशी कॉलोनियों के विस्तार के चलते खरड़ शहर में पेयजल की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में शहरवासियों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। कजौली वाटर वर्क्स से खरड़ को नहरी पानी उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर प्रयास तेज हो गए हैं। इस परियोजना के शुरू होने से शहर की मौजूदा जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस संबंध में पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने जिला प्रशासनिक परिसर में उपायुक्त आदित्य डचलवाल के साथ बैठक की। बैठक में कजौली वाटर वर्क्स से खरड़ शहर को पानी की आपूर्ति शुरू करवाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के माध्यम से शहर को पेयजल उपलब्ध करवाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


गोल्डी ने कहा कि खरड़ का तेजी से विस्तार हो रहा है। ऐसे में शहर की बढ़ती आबादी के अनुसार बुनियादी सुविधाओं का विकास करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पेयजल के साथ-साथ सड़क, विकास कार्यों और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की अपील की। बैठक में एसडीएम खरड़ गुरमीत सिंह, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक पथरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें