फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ : सन्नी एनक्लेव में चार दिन से पानी को तरस रहे 250 परिवार

विज्ञापन
टैंकर मंगवाकर गुजारा कर रहे लोग। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
खरड़। सन्नी एनक्लेव के 250 परिवारों को चार दिन से पीने का पानी नहीं मिल रहा है। बिल्डर व नगर परिषद के अधिकारियों से निराश लोगों ने एसडीएम से मामले में दखल करने की मांग की है। इसके अलावा पानी की आपूर्ति न होने पर मॉर्डन सन्नी एनक्लेव वेलफेयर एसोसिएशन ने संघर्ष की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर परिषद खरड़ के अधीन आती सन्नी एनक्लेव में पानी की आपूर्ति न होने से लोगों में रोष है। लोग अपने पैसे खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाने के लिए मजबूर हैं। मॉर्डन सन्नी एनक्लेव वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत रतन, ओम प्रकाश, राजेश शर्मा, सुभाष सैनी, कमल जोशी तथा हरनेक सिंह ने बताया कि सोसाइटी में लगभग 250 घर हैं। चार दिन से ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के कारण लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा है।
लोगों का कहना है कि डेवलपमेंट चार्ज के अलावा फ्लैट बनाने से पहले नक्शे भी नगर परिषद से पास करवाए जाते हैं। जब लोगों को सुविधाएं देने की बात आती है तो नगर परिषद के अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि कॉलोनी का यह हिस्सा अभी तक नगर परिषद के अधीन नहीं आया है। संबंधित बिल्डर की ओर से कंपलीशन सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है। लोगों की इस गंभीर समस्या के बारे में बिल्डर से संपर्क नहीं हो पाया है। लोगों ने एसडीएम से मांग की है कि कॉलोनी के ट्यूबवेल जल्द ठीक करवाए जाएं। जब तक ट्यूबवेल ठीक नहीं होते हैं तब तक क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें