फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: साथियो जागो, नशे त्यागो कार्यक्रम में पहुंचे कटारिया, बोले-इसे जन आंदोलन बनाना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-78 सोहाना के रतन काॅलेज में बुधवार को नशामुक्ति कार्यक्रम ‘साथियो जागो, नशे त्यागो’ कार्यक्रम हुआ। इसमें पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे और कार्यक्रम की शुरुआत की। कटारिया ने कहा कि नशे की लत ने तबाही मचा रही है। नशे के खिलाफ इस युद्ध को सफल बनाने के लिए इसे जन आंदोलन में बदलना होगा। उन्होंने मुहिम के आयोजकों सुंदर लाल अग्रवाल, हरदेव सिंह उभा और परविंदर सिंह सोहाना का संयुक्त रूप से धन्यवाद किया।
विज्ञापन

इससे पहले राज्यपाल ने कॉलेज परिसर मे पौधरोपण किया। इसके बाद समारोह में पहुंचे आसपास के गांवों के सरपंचों, पंचों, समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया। इस मौके पर मोहाली की डीसी कोमल मित्तल, एसएसपी हरमन हंस, पूर्व पार्षद अशोक झा, शलिंदर आनंद, लायंस क्लब की ओर से हरदीप विर्क, मनजीत मान, प्रदीप भारिज, अश्वनी शर्मा समेत कई गांवों के युवा क्लबों के सदस्या भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें