फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ की रौनक : सराफा बाजार और ब्यूटी पार्लर में लगने लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर की गलियों और बाजारों में इस समय उत्सव का माहौल है। करवाचौथ पर शहर की महिलाएं अपने परिवार और दोस्तों के साथ खरीदारी में जुटी हुई हैं। बाजारों में चहल-पहल, रंग-बिरंगी साड़ियों की रौनक और मिठाइयों की खुशबू ने माहौल को त्योहारी बना दिया है। फेज-7, फेज-3ए, फेज-3बी1, फेज-3बी2, फेज-5, फेज-4 के अलावा फेज 10 व 11 के साथ अन्य सेक्टरों के बाजारों में महिलाएं अपनी सूची लेकर घूम रही हैं।
विज्ञापन

सजावट के सामान, मेहंदी, नए कपड़े, आभूषण, ब्यूटी पार्लर और उपहारों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। शॉपिंग करने आई महिला राधिका शर्मा कहती हैं कि करवाचौथ हर साल मेरे लिए खास होता है। इस दिन पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए साड़ी और ज्वेलरी खरीदना हमारी परंपरा है। बाजारों की रौनक देखने लायक है। दुकानदारों का कहना है कि इस समय बिक्री का ग्राफ सबसे ऊंचा होता है। इस हफ्ते हमारी बिक्री सामान्य दिन से लगभग 40% ज्यादा बढ़ जाती है। महिलाएं विशेष सजावट, मेहंदी और पारंपरिक कपड़े खरीदती हैं।

रंग और खुशियों का मेल
बाजारों में साड़ियों, लहंगे, चुड़ियों और झुमकों के साथ-साथ करवाचौथ की पारंपरिक सजावट भी दिखाई देती है। लाल और गहरे गुलाबी रंग की साड़ियों में सजी महिलाएं हाथों में चूड़ियों और पोटली लेकर दुकानों की ओर बढ़ती दिख रही हैं। सामान्य भीड़ के बीच महिलाएं अपने दोस्तों और परिवार के साथ फोटो खिंचवा रही हैं। बाजारों की रौनक देखकर लगता है कि त्योहार सिर्फ पूजा का नहीं, बल्कि खुशियों और तैयारियों का भी है।
विज्ञापन


गुलाब-जामुन, पेडा की स्पेशल डिमांड
इस समय गुलाब-जामुन, पेडा और करवाचौथ स्पेशल पैक की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। महिलाएं इसे अपने घर और पूजा के लिए खरीदती हैं। इस साल भी मांग बढ़ी है।


बाजारों में सुरक्षा और सुविधा
बाजारों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस और नगर निगम की टीम ने सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। भीड़ को देखते हुए दुकानदारों ने अतिरिक्त स्टाफ तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें