फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर एजेंटों ने तीन लोगों से 34.80 लाख ठगे, सात एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लोगों को विदेश में सेटल करवाने के नाम पर ठगी करने का सिलसिला जारी है। शहर में तीन इमिग्रेशन एजेंटों ने किसी को यूरोप तो किसी को कनाडा की पीआर दिलाने के नाम पर कुल 34.80 लाख रुपये ठग लिए हैं। यह मामले थाना आईटी सिटी, फेज-1 और थाना मटौर में अलग-अलग लोगों की शिकायत पर दर्ज किए गए हैं। एक मामले में कंपनी मालिक पहले से जेल में बंद हैं। दो मामलों में इमिग्रेशन एजेंट लोगों को असल पासपोर्ट ही वापस नहीं कर रहे। पुलिस ने कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्हें धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट की धाराओं के तहत नामजद किया गया है।
विज्ञापन

पहला मामला
डेराबस्सी निवासी ममता देवी ने आईटी सिटी पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने अपने बेटे अजय तंवर और भतीजे अमन कुमार को कनाडा भेजने के लिए मीत सन्नी एनक्लेव से संपर्क किया। कंपनी में उसका मनमीत कौर, सुखराज सिंह अकाउंट होल्डर और सुखराज की पत्नी से संपर्क हुआ। उन्होंने खुद को कंपनी का मुख्य प्रबंधक बताया और दोनों को कनाडा का वीजा देने का भरोसा दिया। उन्हें कंपनी ने 30 लाख रुपये खर्च बताया। कंपनी ने उन्हें वर्क वीजा देने के नाम पर अलग-अलग तारीख पर कुल 29.80 लाख रुपये ले लिए। कंपनी ने दोनों बच्चों का मेडिकल भी करवा दिया और कुछ दिन बाद उन्हें एक वीडियो बनाकर भेजी कि उनका वीजा लगवा दिया है। इसके बाद उक्त तीनों लोग अपना मोबाइल बंद कर दोनों का असल पासपोर्ट भी वापस नहीं कर रहे हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरा मामला

गुरदासपुर दीनानगर के रहने वाले प्रभदेव सिंह ने एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी जो जांच के लिए मटौर थाने पहुंची। जांच अनुसार प्रभदेव सिंह ने सेक्टर-70 की वीजा लैंड इमिग्रेशन कंपनी में संपर्क किया। उसने कनाडा की पीआर के लिए कंपनी में अप्लाई किया। कंपनी ने सारा खर्च 4 लाख रुपये बताया। प्रभदेव से कंपनी ने 18 फरवरी 2022 में 4 लाख रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए। कंपनी के मालिक निशान सिंह, अखिल शर्मा व मंदीप कौर ग्रेवाल जो उनसे संपर्क करते थे, किसी ने उसका वीजा नहीं लगवाया। बाद में सभी ने उसके फोन उठाने बंद कर दिए। जब उसने दफ्तर में जाकर चेक किया तो वह बंद हो चुका था। उसकी शिकायत पर उक्त तीनों के खिलाफ थाना मटौर में धोखाधड़ी व इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


तीसरा मामला

मोगा के रहने वाले अमृतपाल सिंह ने फेज-1 थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसने एक विज्ञापन देखकर फेज-5 मोहाली स्थित वीजा टूर इमिग्रेशन एंड कंसल्टेंट कंपनी में संपर्क किया। कंपनी के मालिक जलविंदर सिंह से उसका संपर्क हुआ और उसने उसे यूरोप का वीजा दिलाने के लिए 3 लाख का खर्च बताया। उसने 1 लाख रुपये एडवांस लिए। 18 सितंबर 2024 को उसने कंपनी के खाते में पैसे ट्रांसफर किए थे। कंपनी ने कहा कि वह तीन महीने में वीजा लगवा देंगे। उन्होंने उसे वीजा का कापी भेजी जो जाली थी। उसने जब कंपनी के फोन नंबर पर संपर्क किया तो वह बंद थे। दफ्तर पहुंचा तो वह भी बंद था। उसकी शिकायत पर पुलिस ने कंपनी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें