फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लॉरेंस को भगाने के मामले में काली शूटर को अदालत में नहीं किया पेश, सुनवाई एक दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पुलिस हिरासत से भगाने के मामले में नामजद काली शूटर की सुनवाई वीरवार को मोहाली अदालत में होनी थी। लेकिन काली शूटर को आज भी अदालत में पेश नहीं किया गया। पुलिस ने अदालत में दलील दी कि काली शूटर को अदालत में इसलिए पेश नहीं किया गया, क्योंकि रोपड़ और अन्य जगह पर लगे धरनों में पुलिस गारद तैनात है। उन्होंने सुरक्षा का हवाला देकर काली शूटर को अदालत में पेश नहीं किया है।
विज्ञापन


इसलिए काली शूटर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेशी की गई है। इस मामले में अदालत ने पिछली सुनवाई में एसएसपी मोहाली को निर्देश दिए थे कि 23 नवंबर को काली शूटर को हर हाल में अदालत में पेश किया जाए। उन्होंने कहा था कि यह केस बहुत पुराना है और इसके आदेश होने वाले हैं। इसे जल्द खत्म किया जाए। इस मामले में अब काली शूटर को एक दिसंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें