मोहाली। एक प्लाईवुड कंपनी में 11 महीने पहले रखे गए नौकर को तनख्वाह देने के बाद निकालने पर भी वह कंपनी मालिक को रंगदारी देने के लिए फोन करता रहा। मालिक की ओर से नहीं देने पर उसने कंपनी में आकर उसने पैसे मांगे और रंगदारी मांगते हुए कहा कि अगर अभी पैसे नहीं दिए तो वह नुकसान पहुंचाएगा। इसके बाद उसने कंपनी में तोड़फोड़ की और गाड़ी के शीशे भी तोड़ डाले। इसके बाद तोड़फोड़ करते हुए जख्मी होने पर वह फरार हो गया। इस मामले में एरोसिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सुखदीप सिंह हाल वासी गांव मनौली और स्थायी वासी अजनाला के रूप में हुई है।
मुकेश अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने कंपनी में करीब 11 पहले सुखदीप को रखा था। वह काम सही ढंग से नहीं कर रहा था। इस कारण उन्होंने उसे निकाल दिया था। वह निकालने के बाद उनसे रंगदारी मांगते हुए कह रहा था कि उनके खाते में जितने पैसे हैं, वे उसके खाते में ट्रांसफर कर दें नहीं तो बुरा होगा। उनके लगातार मना करने पर भी वह नहीं मान रहा था। इस पर उन्होंने उसका फोन ब्लॉक कर दिया। फोन ब्लॉक करने के बाद वह 22 नवंबर को शाम करीब सात बजे उनकी कंपनी में आ गया और आते ही रंगदारी मांगने लगा। मना करने पर उसने साथ लाई रॉड से तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान काफी सामान तोड़ डाला। वहीं, कंपनी में लगा कांच जब टूटा तो हाथ पर चोट लग गई। इसके बाद गुस्से में गाड़ी के शीशे तोड़ डाले और फिर मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया।