दशमेश स्पोर्ट्स क्लब की ओर से सिंघपुरा रोड के स्टेडियम में 10वां एक दिवसीय कबड्डी कप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। क्लब के अध्यक्ष रजिंद्र सिंह और प्रधान जगजीत सिंह की देखरेख में करवाए गए इस प्रतियोगिता में बीवीपुर की टीम ने सिहोदाऊद को पराजित कर कप पर कब्जा किया।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला रूपनगर कबड्डी फेडरेशन के प्रधान दविंदर सिंह बाजवा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और क्लब की ओर से करवाए गए इस प्रतियोगिता की प्रशंसा की। पहले सेमिफाइनल मुकाबले का उद्घाटन समाजसेवी नरेंद्र सिंह शेरगिल ने किया। इस मुकाबले में बीवीपुर की टीम ने बरसालपुर को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे मैच का उद्घाटन जट्ट महासभा पंजाब के जनरल सचिव और सीनियर कांग्रेसी नेता जैलदार सतविंदर सिंह चैडिया ने किया।
इस मुकाबले में सिहोदाऊद की टीम ने पडोल को पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान सिहोदाऊद और बीवीपुर की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, इसका उद्घाटन नरेंद्र सिंह कंग ने किया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने पूरा जोर लगाया, लेकिन बीवीपुर की टीम ने सिहोदाऊद को पराजित करके कबड्डी कप पर कब्जा कर लिया। इस मौके पर हलका विधायक जगमोहन सिंह कंग मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने क्लब के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए नौजवान पीढ़ी को नशे से दूर होकर खेल के साथ जुड़ने की अपील की।
इस दौरान हलका विधायक जगमोहन सिंह कंग, नरेंद्र सिंह शेरगिल, जैलदार सतविंदर सिंह चैडिया, दविंदर सिंह बाजवा और नरेंद्र सिंह कंग ने विजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर जय सिंह चकला, अमर सिंह शेरगिल, गुरजीत सिंह, मनजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, बिकर यूएसए, बिल्ला, कुलदीप सिंह, नाजर सहित कई लोग मौजूद थे।