फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी में अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे किनारे जमे जूस विक्रेता, हादसे होने का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शंभू बॉर्डर को किसान संगठनों ने पिछले एक साल से बंद कर रखा है। इसके चलते अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। इस कारण हाईवे पर आए दिन कोई न कोई सड़क हादसा हो रहा है। अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी सैकड़ों जूस की रेहड़ियां इन हादसों का कारण बन रही हैं। इनकी वजह से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर सर्दी का मौसम है तो दूसरी ओर जबरदस्त धुंध-कोहरा पड़ रहा है। जिससे कोई न कोई दुर्घटना हो जाती है। वाहन चालकों ने स्थानीय प्रशासन और एनएचआई के अधिकारियों से नेशनल हाईवे के किनारे खड़े जूस विक्रेताओं को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक साल से शंभू बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों ने दिल्ली-अमृतसर रोड को ब्लॉक कर रखा है। इसके चलते वाहन चालकों को अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे से होकर जाना पड़ रहा है। एक ओर भारी ट्रैफिक के कारण अंबाला चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर कारों और ट्रकों की कतार लग जाती है। उधर, अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर डेराबस्सी से लेकर लालड़ू तक जगह-जगह जूस की रेहड़ियां लगी हुई हैं। इस कारण वाहन चालक इन सड़कों के पास रुकने के लिए तुरंत अपने वाहन रोक देते हैं। इससे उनके पीछे आने वाले वाहन चालकों के वाहनों का संतुलन बिगड़ जाता है और कोई दुर्घटना घट जाती है। इन हादसों में अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं और कई वाहन चालकों की जान जा चुकी है। यहां जूस की अवैध रेहड़ियां लगाने वालों के कारण इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
सड़क के गुजरते कई वाहन चालकों ने बताया कि इन जूस ठेलों के पास रोजाना सैकड़ों वाहन सड़क किनारे पार्क किए जाते हैं। जिससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनको और स्थानीय ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और एनएचआई अधिकारियों से सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों की जान बचाने के लिए अवैध सड़क संकेतों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन



जल्द हटेंगे सड़क किनारे लगे ऑटो-रिक्शा

इस समस्या को लेकर बात करने पर एनएचआई के परियोजना निदेशक प्रदीप अत्री ने कहा कि वे समय-समय पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अवैध रूप से रखे गए जूस बार और रेहड़ियों को हटाते हैं। वे जल्द ही अपने कर्मचारियों को भेजकर इन जूस की रेहड़ियों को सड़क किनारे से हटाएंगे, जिससे यातायात में कोई बाधा न हो और इनके कारण होने वाले सड़क हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें