फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में बढ़ता है जोड़ों का दर्द : जोड़ों को रखें गर्म, हल्का व्यायाम करे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सर्दियों की दस्तक के साथ ही हड्डियों और जोड़ों के पुराने दर्द दोबारा शुरू होने लगते हैं। खासकर गठिया और रूमेटॉयड आर्थराइटिस से पीड़ित लोगों के लिए यह मौसम चुनौतीपूर्ण माना जाता है। तापमान में गिरावट आते ही कई मरीजों में दर्द, सूजन और जकड़न की शिकायतें बढ़ जाती हैं, जिससे रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित होने लगते हैं। इससे बचने के लिए जोड़ों को गर्म रखें और प्रतिदिन हल्का व्यायाम अवश्य करें। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. अमित मिलखानी बताते हैं कि ठंड बढ़ने पर शरीर की मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं। जोड़ों के आसपास के टिश्यू टाइट हो जाते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ता है और दर्द की तीव्रता बढ़ जाती है। इसके अलावा सर्दियों में कम धूप मिलने से विटामिन-डी का स्तर भी गिर जाता है, जो हड्डियों की मजबूती और जोड़ों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। डॉ. लिखानी का कहना है कि ठंड के मौसम में लोग घरों में ज्यादा समय बिताते हैं, जिससे शारीरिक गतिविधि घट जाती हैं। स्टिफनेस बढ़ जाती है। ऐसे में जिन्हें पहले से जोड़ों की समस्या है, उन्हें खास ध्यान रखने की जरूरत होती है, क्योंकि लापरवाही आगे चलकर जोड़ों को और नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन


क्यों बढ़ता है दर्द
तापमान कम होने पर ब्लड सर्कुलेशन घट जाता है।
विटामिन-डी का लेवल कम होना, शारीरिक गतिविधि में कमी

कैसे रखें हड्डियों और जोड़ों का ख्याल
जोड़ों को हमेशा गर्म रखें, रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें, धूप सेंके
दवाइयां समय पर लें, जरूरत पड़ने पर गर्म सिकाई करें, डाइट में कैल्शियम और विटामिन-डी युक्त चीजें शामिल करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें