डेराबस्सी। ब्लॉक समिति को लेकर पूरा माहौल गरमाया हुआ है। शनिवार को नामांकन पत्र वापस लेने का आखिरी दिन था, जिसमें 49 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया। जबकि अब सभी पार्टियों के कुल 94 उम्मीदवार मैदान में हैं। मिली जानकारी के अनुसार, डेराबस्सी में सभी पार्टियों के कुल 149 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे थे। इनमें से 6 उम्मीदवारों के दस्तावेजों में कमी होने के कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया था। इसके बाद शनिवार को 49 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए, जिससे अब कुल 94 उम्मीदवार चुनाव में हैं।
इनमें आम आदमी पार्टी, अकाली दल, कांग्रेस ने पूरी 22 सीटों पर 22 उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं भाजपा की ओर से पूरी 22 सीटों पर उम्मीदवारों के नामांकन दायर किए गए थे, लेकिन दो सीटों के उम्मीदवारों के दस्तावेजों में कमी आने के कारण उनका नामांकन रद्द हो गया। बसपा चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी।