फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ज्वाइनिंग नोटिफिकेशन मिला, ईटीटी बेरोजगार शिक्षकों की हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शिक्षा विभाग की ओर से जवाइनिंग नोटिफिकेशन मिलने पर 26 दिन से चल रही बेरोजगार ईटीटी शिक्षकों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। यह 2364 ईटीटी अध्यापकनियुक्ति पत्र की मांग को लेकर शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। अब इनकी नियुक्ति पत्र की मांग पूरी होने पर बेरोजगार अध्यापकों ने हड़ताल खत्म कर दी है। इन्होंने 20 जुलाई को धरना प्रदर्शन शुरू किया था और 26 दिन के बाद 13 सितंबर को रात 8 बजे धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। अब बिल्डिंग की छत पर 18 दिनों से चढ़े दो बेरोजगार अध्यापक ने भी प्रदर्शन खत्म कर दिया है।
विज्ञापन

कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट हरजीत सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग से ज्वाइनिंग नोटिफिकेशन मिला है और 16 सितंबर को पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड में बुलाया गया है। उनको यह भी कहा गया है कि इसी दिन स्टेशन च्वाइस भी करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2364 नियुक्ति पत्रों के लिए लंबा संघर्ष और परिश्रम करना पड़ा। सफलता हासिल हो गई। बेरोजगार अध्यापकों ने कहा कि उनके लिए यह उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में शामिल सभी अध्यापकों ने काफी समय निकाला और जिसका नतीजा उनको सामने मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें