फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पहले शादी का दबाव, फिर कार्यस्थल पर हंगामा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आर्थिक रूप से मदद कर 36 वर्षीय एक युवती के साथ एक युवक शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। युवती के बार-बार मना करने के बावजूद युवक ने उसे फोन पर धमकियां दीं और उसके कार्यस्थल पर जाकर जबरदस्त हंगामा मचाने लगा।
विज्ञापन

इन हरकतों से परेशान युवती ने बलौंगी थाने में युवक के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने बताया कि युवती ने शिकायत दी है कि एक युवक उनको काफी परेशान करता है। इस पर बलौंगी थाना पुलिस ने आरोपी गुरजीत सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।
युवती ने बताया कि वह एक अस्पताल में काम करती है। उसकी दिसंबर 2023 में गुरजीत सिंह से दोस्ती हुई तो उसने उसे बताया कि उसके आर्थिक हालात ठीक नहीं है। इस पर उसने विदेश में रहते गुरु सिखों से मदद दिलाने की बात कही और उसके मना करने पर भी उसने 60 हजार रुपये ऑनलाइन दे दिए। इसके बाद उसने थोड़े-थोड़े करके 18 हजार रुपये लाैटा दिए।
विज्ञापन

मई 2024 में गुरजीत ने उसे शादी करने के लिए कहा। उसके मना करने पर वह गुस्से में गालियां निकालने लगा। इसके बाद वह फोन पर गालियां निकालता था। नंबर ब्लॉक करने पर उसने दूसरे नंबर से कॉल की और एक दिन तो उसने अस्पताल में आकर गाली-गलौज की। इससे परेशान होकर उसने बलौंगी पुलिस में केस दर्ज करवाया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें