चंडीगढ़/मोहाली। चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कराटे इंटर-स्कूल स्टेट टूर्नामेंट 2026 में जिया शर्मा बैंस ने अंडर-17 गर्ल्स (52 किलोग्राम से कम) वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर पहला स्थान हासिल किया। उनका चयन दिसंबर 2026 में इंदौर (मध्य प्रदेश) में होने वाले नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ है। उनकी छोटी बहन गर्विता शर्मा बैंस ने अंडर-14 गर्ल्स 50 प्लस किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। दोनों बहनें माउंट कार्मेल स्कूल की छात्राएं और ब्लैक ईगल कराटे अकादमी की खिलाड़ी हैं। अकादमी के मास्टर भव्य और दक्ष ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जिया और मास्टर भव्य का नेशनल स्कूल गेम्स के लिए चयन हुआ है। अकादमी ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद