फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-5 में दंपती से गहने लूटे<bha>;</bha> विरोध किया तो पति का पैर तोड़ा, पुलिस में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-5 इलाके में छीना-झपटी और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। कार सवार छह युवकों ने एक दंपती से सोने के गहने छीन लिए और विरोध करने पर पति को बेरहमी से पीटा। इसमें उसका पैर भी तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवजोत एनक्लेव खरड़ निवासी गुरिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह शिक्षा विभाग पंजाब में कार्यरत है। 31 दिसंबर 2025 की रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी पत्नी मनदीप कौर के साथ कार से फेज-5 मोहाली मार्केट में खाना खाने आए थे। खाना खाने के बाद उनकी पत्नी कार में बैठ गई, जबकि वह बाथरूम चले गए। लौटने पर उन्होंने देखा कि दो युवक उनकी पत्नी से झगड़ा कर रहे थे। पत्नी ने बताया कि आरोपियों ने 7 ग्राम वजनी सोने की अंगूठी छीन ली है। जब गुरिंदर सिंह ने विरोध किया तो मौके पर छह और युवक आ गए।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया और गुरिंदर सिंह के गले से करीब 35 ग्राम वजनी सोने की चेन भी छीन ली। इस हमले में गुरिंदर सिंह की टांग भी टूट गई। दंपती ने एक के पास हथियार होने का आरोप भी लगाया। भीड़ जुटती देख आरोपी धमकियां देकर काली रंग की कार में भाग गए। घायल गुरिंदर सिंह को सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके बाएं टांग में फ्रैक्चर की पुष्टि की है। इलाज के बाद अब उन्होंने पुलिस को अपना बयान दर्ज करवाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ थाना फेज-1 में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें