फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव में लाखों के गहने और नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नयागांव के विकास नगर-2 में एक सूने घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी हो गई। परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था और वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। विकास नगर-2 निवासी संदीप सिंह रविवार को अपने परिवार सहित हरियाणा के रोहतक गए थे। सोमवार सुबह पड़ोसी संजय चौधरी ने उन्हें घर में चोरी होने की सूचना दी।
विज्ञापन

संदीप सिंह के घर पहुंचने पर कमरों का सामान बिखरा मिला। चोर एक सोने का सेट, दो सोने की अंगूठियां, चांदी की पायल और 13,800 रुपये की नकदी ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोरी की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें