फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव के योग शिविर में गए बुजुर्ग दंपती के घर से गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। प्रीत कॉलोनी में 520 नंबर मकान से गहने, नकदी और अन्य सामान चोरी हो गया। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घर के मालिक रजनीश भराड़ा ने बताया कि वह छह नवंबर को हरिद्वार स्थित बाबा रामदेव के योग आश्रम में योग करने के लिए गए थे और जब 20 नवंबर शाम साढ़े 8 बजे वह घर वापस आए तो देखा कि घर की पहली मंजिल पर जहां वह रहते हैं उसके ताले टूटे हुए थे और घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब अंदर जाकर देखा तो गहने, नकदी, कीमती सामान गायब था। वहीं, पुलिस ने जांच कर फोरेंसिक टीम के आने के लिए दो दिन का टाइम दिया है।
विदेशी मुद्रा जमा करने का था शौक, वह भी ले गए चोर
शिकायतकर्ता रजनीश भराड़ा ने बताया कि वह आरबीआई बैंक से मैनेजर रिटायर्ड हैं और उन्हें सिक्के व दूसरे देशों की मुद्रा इकट्ठा करने का शौक था और वह पिछले 25 सालों से सिक्के व अलग-अलग देशों की मुद्रा इकट्टी कर रहे थे। उनके पास सैकड़ों ऐसे सिक्के थे जो काफी महंगे थे। इसके अलावा सवा दो लाख रुपये के 5, 10, 20 व 50 के नए नोट थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनकी पत्नी के 6 से 7 लाख के गहनों पर भी हाथ साफ कर दिया है। वहीं, किचन व बाथरूम के नल चुरा ले गए। वह रिटायरमेंट के बाद अपनी पत्नी के साथ यहां रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
हमने शिकायत लिख ली है और डीवीआर कब्जे में लेकर वीडियो फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पर्चा दर्ज होने के बाद फोरेंसिक टीम भेजकर जांच की जाएगी।
-दीपिन्दर सिंह बराड़, एसएचओ, थाना जीरकपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें