फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शादी में शामिल होने आए दंपती की कार का शीशा तोड़कर जेवर और गहने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शादी समारोह में शामिल होने आए दंपती की कार का शीशा तोड़कर नकदी, सोने की अंगूठी और जरूरी दस्तावेज चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना अमलतास फार्म की पार्किंग की बताई जा रही है। थाना जीरकपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में आरुष शर्मा (30) निवासी संतोषगढ़ जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) ने बताया कि वह 15 फरवरी को पत्नी के साथ अपने दोस्त की शादी में शामिल होने अमलतास फार्म आए थे। दोपहर करीब एक बजे उन्होंने अपनी कार फार्म की पार्किंग में खड़ी की थी। शाम करीब चार बजे जब वह लौटने लगे तो देखा कि कार की पिछली साइड का छोटा शीशा टूटा था। दरवाजा भी खुला हुआ था। जांच करने पर तीन बैग, एक लेडीज पर्स और जेंटस पर्स गायब मिला। लेडीज पर्स में पत्नी की सोने की अंगूठी थी, जबकि उनके पर्स में जरूरी दस्तावेज और करीब 12 हजार रुपये नकद रखे थे। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर चोरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाने में शिकायत दी। कार का शीशा किसी नुकीली चीज से तोड़ा हुआ था। पुलिस ने बयान दर्ज करने उपरांत चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें