कुराली। अनाज मंडी में चोरों ने एक परिवार को बाहर से अंदर बंद करके रात के करीब 2 बजे लाखों रुपये की नकदी और गहने चोरी कर लिए। चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर और दरवाजे रस्सियों से बांधकर सारा सामान बिखेर दिया। सुबह परिवार को चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कई फिंगरप्रिंट एकत्रित किए।