फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जिला पेंशनर भलाई संस्था की बैठक में सरकार के खिलाफ रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला पेंशनर भलाई संस्था की मासिक बैठक शहीद उधम सिंह भवन, फेज-3ए में प्रधान सुखदीप सिंह नयां शहर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चेयरमैन रामकिशन धुनकिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान रामकिशन धुनकिया ने सरकार द्वारा पिछले चार वर्षों से पेंशनरों के बकाया और 2.59 गुणांक का लाभ न देने पर कड़ी नाराजगी जताई। पेंशनरों के साथ अन्याय किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संस्था के महासचिव रणजीत सिंह हंस ने सदस्यों को सरकार के खिलाफ आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। वहीं कुराली यूनिट के प्रधान रणधीर सिंह भी अपने साथियों सहित बैठक में शामिल हुए। बैठक में बड़ी संख्या में पहुंचे पेंशनरों ने मांग की कि लाइफ सर्टिफिकेट और एलटीसी को डिजिटल रूप से भरने के साथ-साथ पहले की तरह मैनुअल फॉर्म जमा करने की सुविधा भी जारी रखी जाए। मौके पर मौजूद 10 से अधिक पेंशनरों के एलटीसी फॉर्म डिजिटल रूप से अप्लाई भी किए गए। प्रधान सुखदीप सिंह ने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए आने वाले समय में संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस मौके पर कुलदीप सिंह बराड़, सरिंदर कौर, जगदीश सिंह सोढ़ी, गुरकीरत कौर, कुलदीप सिंह, बलवीर सिंह गिल और गुलजार सिंह ग्रेवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें