फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शादी से छह लाख रुपये और चार लाख रुपये के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ग्रैंड इम्पीरियल पैलेस चप्पड़चिड़ी में भांजी की शादी के समय एक व्यक्ति ने शगुन का बैग चोरी कर लिया। बैग में छह लाख रुपये और चार लाख रुपये के गहने थे। बलौंगी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रविंदर सिंह वासी सेक्टर-69 ने पुलिस को बताया कि उसकी भांजी की पांच नवंबर को ग्रैंड इम्पीरियल मैरिज पैलेस चप्पड़चिड़ी में शादी थी। शादी में शगुन का बैग उनके ही परिवार से किसी लड़के ने पकड़ा हुआ था। इसके बाद जब वह सोफे से उठकर रिश्तेदारों को मिलने लगा तो बैग सोफे पर नहीं था। लड़के का ध्यान थोड़ा इधर-उधर होते ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने शगुन का बैग चोरी कर लिया था। बैग में छह लाख रुपये नकदी और चार लाख रुपये के गहने थे। पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें