फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: टैक्सी में बैठाकर चाकू की नोक पर व्यक्ति से लूट, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव हरिपुर कूड़ा में चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। टैक्सी में बैठे तीन लुटेरों ने 27800 रुपये नकद, आधार कार्ड और फोन छीन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता भानू वासी हिसार (हरियाणा) ने पुलिस को बताया कि वह बैंक की ट्रेनिंग के लिए मोहाली आया था। रात करीब 9:25 बजे वह सिंघपुरा-जीरकपुर बस स्टैंड से टैक्सी में बैठा, जिसमें दो व्यक्ति पहले से ही सवार थे। कुछ देर बाद एक और व्यक्ति टैक्सी में आकर बैठ गया। रात करीब दस बजे जब कार डेराबस्सी से थोड़ा आगे आई तो चालक ने कार को गांव हरिपुर कूड़ा स्थित भूषण फैक्टरी की ओर मोड़ दिया। तभी कार सवारों ने चाकू दिखाकर उससे 1800 रुपये, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड ले लिया। इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकी देकर उससे डेबिट पिन लिया और मोबाइल भी छीन लिया। फिर वह लोग उसे डेराबस्सी स्थित एक निजी बैंक ले आए जहां उन्होंने उसके डेबिट कार्ड से 26 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें