फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव में ज्वेलरी की दुकान से 12 लाख के गहने लूटे

Fri, 17 Jan 2025 01:48 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी।
विज्ञापन
कुमाऊं कॉलोनी में वारदात, 15 तोले सोने की करीब सात चेन ले गया लुटेरा
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज और इस्तेमाल हथौड़ा पुलिस ने कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। विकास नगर की कुमाऊं कॉलोनी की एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े एक लुटेरा सोने की करीब 7 चेन लूट ले गया। इसका वजन 15 तोला आंका गया है। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार लूट वीरवार दोपहर बाद 1:56 बजे के करीब हुई। इस मामले में पीसीआर को दोपहर 3 बजे कॉल आई। तब पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
दुकानदार अश्वनी भोला ने बताया कि वीरवार को वह दुकान में अकेला था। दोपहर बाद एक मुंह पर कपड़ा बांधकर एक लुटेरा आया। लुटेरा अपनी अंगूठी का साइज बड़ा करवाने की बात करने लगा। जब उसे पता चला वह दुकान में अकेला है तो उसने उस पर हथाैड़े से वार करने का प्रयास किया। वह वार से बचने के लिए पीछे की तरफ हट गया। इसके बाद लुटेरे ने जैकेट से हथौड़ा निकाला और दुकान में बने शीशे के काउंटर पर जोर-जोर से मारने लगा। काउंटर के शीशे टूटने के बाद उसमें रखी सोने की करीब सात चेन उठा ली, जिनका वजन करीब 15 तोला बताया जा रहा है। चेन लेकर लुटेरा भाग गया। दुकानदार के मुताबिक लुटेरा चार-पांच दिन से दुकान के आसपास रेकी कर रहा था। लूटी गईं चेनों की कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई हैं। ज्वेलर ने बताया कि वारदात से पहले ज्वेलरी शॉप के मालिक ने बताया आरोपी बुधवार को दुकान में सोने की रिंग देखने किसी महिला के साथ आया था।
विज्ञापन

सायरन बजाया लेकिन कोई नहीं आया

ज्वेलर के मुताबिक लूट के दाैरान उसने सायरन भी बजाया लेकिन बचाव के लिए कोई नहीं आया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी तो दोपहर करीब 3 बजे कॉल आई। इसके बाद मौके पर नयागांव थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। नयागांव इलाके की मार्केट में दहशत का माहौल है दुकानदार डरे हुए हैं। ऐसी ही घटना पिछले साल होली पर भी हुई थी। उस समय भी एक ज्वेलर के साथ मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

गश्त बढ़ाने की मांग

लोगों ने मांग की है इलाके में पुलिस की ग्रश्त बढ़ाई जाए पुलिस की चौकसी बढ़ाई जाए ताकि ऐसी वारदातों पर लगाम लगाई जा सके और शरारती तत्वों पर नकेल कसी जा सके। एसएचओ गुरमेहर सिंह ने बताया कि वह छुट्टी हैं। जांच अधिकारी लूट के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। वहीं जांच अधिकारी से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें