खरड़। परिवार समेत मनाली घूमने गए एक परिवार के फ्लैट में चोरों ने गहने, नकदी, लैपटाॅप और कैमरे चोरी कर लिए। यह चोरी फ्लैट नंबर 59-सी, एसबीपी सिटी ऑफ ड्रीम लांडरां रोड पर की गई है। फ्लैट के निवासी हितेश नरूला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 15 नवंबर को मनाली घूमने गए थे। मनाली से वह लौटे तो उसने फ्लैट खोलकर देखा तो पाया कि घर में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी में रखे गहने और एक लैपटाॅप, एक कैमरा और मंदिर में रखी नकदी गायब है। हितेश ने बताया कि करीब 11 लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी हुई है। सदर पुलिस स्टेशन में हितेश नरूला ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस जांच में पाया गया है कि चोरों ने फ्लैट का कोई ताला नहीं तोड़ा है। एक खिडक़ी, जिसमें ग्रिल नहीं लगी थी, उसका शीशा हटाकर फ्लैट के अंदर दाखिल हुए थे और चोरी करके ले गए। हितेश नरूला ने चोरी की शिकायत सदर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। वहीं, इस सोसाइटी में एक अन्य निर्माणाधीन फ्लैट से चोर बिजली की तार चोरी करके ले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। साथ ही सोसाइटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड से भी पूछताछ कर रही है।