फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जेसीबी ने तोड़ी गैस पाइप लाइन, बड़ा हादसा होने से बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड पर स्थित एचएलपी सोशल स्क्वेयर प्रोजेक्ट के बिल्डर द्वारा बनाई जा रही चहारदीवारी की खुदाई के दौरान जेसीबी चालक ने वीरवार शाम पौने पांच बजे नजदीक से गुजर रही गैस पाइप लाइन तोड़ दी। गैस पाइप लाइन टूटने के कारण आसपास अफरा तफरी मच गई और लोग भागने लगे। यह पाइपलाइन वीआईपी रोड पर स्थित सोसाइटियों के लिए अडानी ग्रुप की ओर से डाली गई है। हैरानी की बात है कि पुलिस, प्रशासन व दमकल विभाग के किसी भी अधिकारी के पास गैस पाइप लाइन कंपनी के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का नंबर न होने के कारण लीकेज को बंद करने में करीब 1 घंटे का समय लग गया। गैस पाइप लाइन टूटने के बाद जेसीबी चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस, दमकल विभाग की टीम, एसएसएफ और जीरकपुर थाने की टीम ने अपने स्तर पर आग लगने से रोकने के लिए काफी कोशिश की और वह लोग इसमें कामयाब भी रहे। गनीमत रही कि गैस के रिसाव के कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर मौजूद रहीं आग से निपटने की पूरी तैयारी थी। इस दौरान दमकल विभाग ने लीकेज वाली जगह व उसके आसपास काफी मात्रा में पानी का छिड़काव कर धरती को गिला किया गया ताकि आग लगने की सूरत में आग ज्यादा न फैले। गैस लीक होने के कारण मौके पर मौजूद पुलिस व दमकल विभाग के कर्मचारियों को सांस लेने में काफी दिक्कत आई। मौके लोगों ने बताया कि पाइप लाइन कंपनी में काम करने वाले वर्करों की लापरवाही के कारण यह टूटी है। लेकिन गैस लीक होने की खबर फैलने के बाद करीब 6 बजे के आसपास गैस पाइप लाइन कंपनी के दो कर्मचारी आए, जिन्होंने दोनों तरफ से लाइन को बंद कर पाइप की जांच शुरू कर दी है। बता दें पटियाला रोड पर स्थित एचएलपी सोशल सुकेयर प्रोजेक्ट द्वारा यहां अपने प्रोजेक्ट की दीवार बनाने का काम किया जा रहा था और जेसीबी चालक ने लाइन तोड़ दी थी। जिसकी सुचना मिलने के बाद ट्रेफिक पुलिस इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर लोगों की भीड़ को घटना स्थल से दूर किया ताकि कोई व्यक्ति बीड़ी सिगरेट ना गिरा दे। जिस कारण बेहद खतरनाक स्थिति पैदा हो सकती थी। हैरानी की बात तो यह की पुलिस और दमकल विभाग के पास पाइप लाइन की कपनी के किसी भी अधिकारी का नंबर आदि भी नही था। जिसके चलते लीकेज को बंद करने में एक घंटे से ऊपर का समय लगा।
विज्ञापन

कोट्स

एचएलपी सोशल स्क्वेयर प्रोजेक्ट के वर्करों की लापरवाही के कारण यह पाइप लाइन टूटी है। जिसके चलते भारी मात्र में गैस का रिसाव हुआ है। यदि दमकल विभाग और पुलिस समय पर न पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। अडानी ग्रुप की ओर से पाइप के संबंध में दमकल विभाग को कोई जानकारी नहीं दी गई है और न ही कोई रूट प्लान व लेआउट जमा करवाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी, ताकि उच्च अधिकारियों की ओर से पाइप लाइन वाली कंपनी को जानकारी दमकल विभाग को देने के आदेश जारी किए जा सकें। इसके अलावा पाइप लाइन की जानकारी के लिए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को भी लिखित भेजा जाएगा।
- जसवंत सिंह, फायर अफसर

कोट्स
हमारी कंपनी के अंदर से किसी भी कंपनी की पाइप लाइन नहीं निकलती है और न किसी पाइप लाइन की टूटने की जानकारी हमारे पास है। बाकी मैं स्टॉफ से पता करने का बाद पूरी जानकारी दे सकता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जसबीर सिंह, बिल्डर एचपीएल ग्रुप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें