फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली रेलवे स्टेशन पर रोकी जाए जनशताब्दी, सांसद मनीष तिवारी ने रेलमंत्री से की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कुराली रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी और हावड़ा मेल रेलगाड़ी को रोके जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे इलाके के लोगों को फायदा मिलेगा। इस दौरान उन्होंने कई अन्य मांगों को भी रेल मंत्री के सामने में उठाया। उन्होंने रेल मंत्री को साफ किया है कि उनका लोकसभा हलका पंजाब का प्रमुख हलका है। इसमें कई धार्मिक स्थल और शैक्षणिक संस्थान हैं। ऐसे में वहां पर रेलवे से जुड़ा सुधार होना जरूरी है।
विज्ञापन

दिल्ली में रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान सांसद मनीष तिवारी ने शहीद भगत सिंह नगर जिले के सब-डीविजन बलाचौर को लेकर कहा कि आजादी के बाद से अब तक यह क्षेत्र रेल लिंक के जरिए देश के बाकी हिस्से से नहीं जुड़ सका है। इस पर तीन तरह से काम हो सकता है, पहला -गढ़शंकर से श्री आनंदपुर साहिब तक रेल लिंक स्थापित किया जाए। जिसे लेकर रेलवे पहले ही सर्वे कर चुका है। दूसरा राहों से रोपड़ तक रेल लिंक का निर्माण और तीसरा राहों से समराला तक रेल लिंक का निर्माण, जिसका फिर से सर्वे हो चुका है और शायद ट्रैफिक की समस्या के चलते इसे रोका गया है।
इसी प्रकार रोपड़ रेलवे स्टेशन की स्थिति में सुधार किए जाने पर जोर देते हुए सांसद तिवारी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण शहर है। यहां इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भी स्थित है और देश भर से छात्र इसमें पढ़ने आते हैं। यह आसपास के गांवों के लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। लेकिन मौजूदा समय में रोपड़ रेलवे स्टेशन में सिर्फ एक प्लेटफार्म है, जिसके चलते यात्रियों को गाड़ी पर चढ़ने और उतरने में भारी दिक्कत आती है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। यहां कई लंबी दूरी की गाड़ियां रुकने के बावजूद स्टेशन की हालत में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने रेल मंत्री से कहा कि आपके मंत्रालय ने रेल दुर्घटनाओं को घटाने और यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी करने पर जोर दिया है। ऐसे में रोपड़ रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्लेटफार्म का निर्माण आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें