फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली, ढकोली और डेराबस्सी में जल्द खुलेंगे जन औषधि केंद्र, मिलेंगी सस्ती दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कुराली, जीरकपुर के ढकोली और डेराबस्सी में रहने वाले हजारों परिवारों को जल्द ही सस्ते दामों पर जन औषधि दवाइयां मिल पाएंगी। जिला रेड क्रास सोसायटी उक्त तीनों जगहों पर जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी में है। इससे लोगों को यह फायदा होगा कि यहां पर बाजार से 80 फीसदी कम दामों पर लोगों को दवाइयां मिलेंगी। वहीं, जरूरतमंद परिवार बढ़िया तरीके से सेहत सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे। जिला रेड क्रॉस सचिव कमलेश कुमार ने कहा कि मोहाली और खरड़ में जन औषधि केंद्र चल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इन केंद्रों से दवाइयां खरीदकर लाभ उठाएं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले के लोगों को सस्ते दामों पर दवाइयां मुहैया करवाने के लिए कुछ समय पहले जिला रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से कदम उठाए गए थे। जहां पर लोगों को सभी तरह की दवाइयां सस्ते दामों पर मुहैया करवाई जा सकें। इसके मद्दनेजर अब तीन अस्पतालों को चुना गया है, जहां पर जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए जगह की निशानदेही से लेकर अन्य सभी काम किए जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही लोगों को इन केंद्रों का तोहफा मिल जाएगा। वहीं, संस्था के सचिव ने बताया कि कोविड-19 से बचने के लिए सेहत विभाग की ओर से तय की गई गाइडलाइन का पालन जरूर करना चाहिए। इस बीमारी से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल की वजह से अस्पतालों में खून की कमी हो गई है। ऐसे में रक्तदान जरूर करें। 17 मार्च को जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
रेडियो के माध्यम से किया जागरूक
सेहत विभाग की ओर से लोगों को जन औषधि केंद्रों की महत्ता के बारे में जागरूक करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सात मार्च को विभाग के निदेशक गुरविंदरवीर सिंह ने जन औषधि केंद्रों की महत्ता के बारे में जागरूक करने के लिए बाकायदा रेडियो पर लोगों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी थी। यह जन औषधि केंद्र आम लोगों के फायदे के लिए स्थापित किए गए हैं और लोगों को इनका पूरा लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें