ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगाया नाका।
- फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। सोमवार को मुख्य मार्ग पर स्थित सब्जी मंडी के बाहर नाका लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहन चालकों के चालान किए गए।
पुलिस के अनुसार सड़क हादसों को रोकने के लिए नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान किए जा रहें है। इनमें ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत पार्किंग सहित अन्य नियमों का उल्लंघन शामिल है। उन्होंने कहा कि अब रोजाना अलग-अलग प्वाइंट पर नाके लगाकर चालान किए जाएंगे।