फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवायु टावर सोसाइटी में हंगामा: दो महीने से वेतन नहीं, कर्मचारियों ने रोकी पानी सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली।
विज्ञापन

न्यू सन्नी एन्क्लेव की जलवायु टावर सोसाइटी में शनिवार को उस समय हंगामा मच गया जब रखरखाव कर्मचारी दो महीने से वेतन न मिलने के विरोध में काम बंद कर गेट पर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लगातार मांग के बावजूद वेतन जारी नहीं किया जा रहा, जिसके चलते उन्हें काम ठप करना पड़ा।
धरने के कारण सोसाइटी की सभी आवश्यक सेवाएं बाधित हो गईं, खासकर पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। करीब 1200 परिवारों को दिनभर पानी नहीं मिला। निवासियों ने बताया कि सुबह से पानी की सप्लाई नहीं दी गई और शाम तक हालात गंभीर हो गए।
विज्ञापन


सोसाइटी में पहले से ही दो गुटों के बीच विवाद चल रहा है—एक मौजूदा प्रधान एडवोकेट थिंद के नेतृत्व में, जबकि दूसरा गुट पूर्व सैन्य अधिकारियों का है, जिन्होंने सोसाइटी प्रबंधन के खिलाफ कोर्ट में केस दायर कर रखा है। कर्मचारियों का कहना है कि इसी अंदरूनी विवाद का असर उनके वेतन और कामकाज पर पड़ रहा है।

सोसाइटी प्रधान एडवोकेट थिंद ने कहा कि कुछ पूर्व सैन्य अधिकारी नई कमेटी के खिलाफ माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक बकाया वेतन नहीं दिया जाता, वे काम पर नहीं लौटेंगे।

शाम तक स्थिति तनावपूर्ण रही और बड़ी संख्या में निवासी मौके पर जमा हो गए। निवासियों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन




प्रशासन के सामने दोनों गुटों की बैठक आज

एसडीएम खरड़ दिव्या पी ने बताया कि सोसाइटी में दो गुटों के विवाद का मामला हाईकोर्ट में लंबित है। पानी की समस्या के समाधान के लिए ईओ खरड़ को निर्देश दिए गए हैं। रविवार को दोनों गुटों और कर्मचारियों की बैठक बुलाकर मामले का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें