फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-11 के डंपिंग पॉइंट का मुद्दा गरमाया, मेयर से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 के पास जगतपुरा में बने आरएमसी पॉइंट को लेकर क्षेत्रवासियों में चिंता बढ़ गई है। पार्षद अमरजीत सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने डंपिंग पॉइंट की समस्या और इससे संबंधित बजट पास होने की खबरों का मुद्दा उठाया। विभिन्न समाचार पत्रों में आरएमसी पॉइंट से संबंधित बजट मंजूर होने की खबरें प्रकाशित हुई थीं। इसके बाद फेज-11, सेक्टर-48 और आसपास के इलाकों के निवासियों में चिंता बढ़ गई। लोगों को आशंका है कि डंपिंग पॉइंट की समस्या का समाधान होने के बजाय यह और गंभीर हो सकती है। मेयर सरबजीत सिंह समाना ने इन खबरों को स्पष्ट रूप से खारिज किया। उन्होंने बताया कि जिस एस्टीमेट के पास होने की खबरें सामने आई हैं, वह एफएंडसीसी बैठक के एजेंडे में शामिल नहीं था। उसे मंजूरी भी नहीं दी गई है। मेयर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि डंपिंग पॉइंट से पूरा कचरा उठाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन




प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य

प्रतिनिधिमंडल में आप के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह बरनाला मौजूद थे। राज्य संयुक्त सचिव स्वर्णलता भी इस दौरान उपस्थित रहीं। रिटायर्ड एसोसिएशन के प्रधान रणजीत सिंह ढिल्लों भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। ब्लॉक प्रधान तरनजीत सिंह, मनवीर कौर, रमणदीप सिंह और अरविंदर पाल सिंह भी मेयर से मिलने गए। क्षेत्र के अन्य निवासी भी इस मुलाकात में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें