फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एन्हांसमेंट की रकम वसूलने के बारे में गमाडा ने बुलाई आईटी सिटी अलॉटियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर होगी बैठक, एन्हांसमेंट की रकम वसूलने को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने आईटी सिटी के अलॉटियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक 15 सितंबर को पुड्डा भवन में होगी। बैठक की अध्यक्षता मकान निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव विकास गर्ग करेंगे। गमाडा ने सभी अलॉटियों को बैठक में शामिल होने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की है। यह बैठक एन्हांसमेंट की रकम वसूलने को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के संबंध में है। परमजीत सिंह व अन्य ने इस मामले में हाईकोर्ट में सिविल रिट याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने 27 अगस्त 2026 को एन्हांसमेंट संबंधी डिमांड नोटिस रद्द कर दिए थे। अदालत ने गमाडा को कानून और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करते हुए नया डिमांड नोटिस जारी करने की स्वतंत्रता दी।
विज्ञापन

विवाद और अदालत का फैसला
आईटी सिटी के अलॉटियों ने एन्हांसमेंट की रकम वसूलने के नोटिसों पर आपत्ति जताई थी। पार्षद नसीब सिंह संधू ने बताया कि 7850 रुपये प्रति गज के हिसाब से नोटिस भेजे गए थे। अदालत ने स्पष्ट किया कि याचिका प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के उल्लंघन के आधार पर स्वीकार की गई है। मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें