फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव में अवैध निर्माण का मुद्दा उठा, जांच टीम गठित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नगर परिषद नयागांव क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध निर्माण को लेकर पार्षदों ने प्रशासन के समक्ष मुद्दा उठाया है। पार्षदों परमजीत कौर, मक्खन गुर्जर और राजेश गुप्ता ने ईओ विजय जिंदल व प्रधान सुरेंद्र बब्बल के सामने यह मामला रखा।
विज्ञापन




मक्खन गुर्जर ने बताया कि विकास नगर और कमाऊ कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में अवैध निर्माण जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की अनदेखी से लोग नियमों का उल्लंघन कर बहुमंजिला इमारतें बना रहे हैं। इससे भविष्य में नगर परिषद को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पार्षदों ने अवैध निर्माण पर रोक लगाने और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। प्रधान सुरेंद्र बब्बल ने ईओ विजय जिंदल को एक टीम गठित करने के निर्देश दिए। यह टीम अवैध निर्माण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें