फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आईपीएल का मैच आज, रुट एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 37वें मैच में रविवार को पंजाब किंग्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मुल्लांपुर में होगी। यह मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर मोहाली पुलिस की ओर से रूट एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन

इसके अनुसार दक्षिण मार्ग से आने वाले वाहनों को मुल्लांपुर चंडीगढ़ बैरियर से बाएं डायवर्ट कर दिया गया है। उनको बद्दी-कुराली की ओर जाने वाली सड़क पर डायवर्ट कर दिया गया है। इसके बाद बद्दी-कुराली रोड से बाएं होते हुए ओमेक्स शिप बिल्डिंग के पास पीआर-7 रोड (एयरपोर्ट रोड) पर आना होगा। एयरपोर्ट रोड से बाएं मुड़कर वह स्टेडियम रोड पर पहुंच जाएंगे।


वैकल्पिक रूट से मुल्लांपुर चंडीगढ़ बैरियर से बाएं मुड़ने के बाद बद्दी-कुराली की ओर जाने वाली सड़क पर आना होगा। दर्शक ईको सिटी- 1 टाउनशिप के पास बाएं मुड़ सकते हैं और पीआर-6 रोड पर जाकर स्टेडियम रोड पर पहुंच सकते हैं। अगर आप बद्दी-कुराली रोड से आ रहे हैं, तो सीधे पीआर-7 रोड पर जाएं और स्टेडियम रोड की ओर दाएं मुड़ना होगा और अगर कुराली की तरफ से आ रहे हैं तो स्टेडियम रोड की ओर दाएं मुड़ना होगा।
विज्ञापन




पीजीआई साइड से आने वालों को

बद्दी-कुराली रोड की ओर सीधे आकर पीआर-7 रोड (एयरपोर्ट रोड) पर जाने के लिए बाएं मुड़ना होगा। फिर, एयरपोर्ट रोड से स्टेडियम रोड की ओर बाएं मुड़ना होगा। वैकल्पिक रूट से, कुराली की ओर जाने वाली सड़क पर जाने के लिए मुल्लांपुर चंडीगढ़ बैरियर से बाएं मुड़ने के बाद, प्रशंसक इको सिटी 1 टाउनशिप के पास बाएं मुड़ सकते हैं और पीआर-6 रोड पर जाकर स्टेडियम रोड पर पहुंच सकते हैं।

यहां कर सकते हैं पार्किंग
पार्किंग के लिए आम जनता अपने वाहन पी4, पी5 और पी6 पर पार्क कर सकती है, जिसके लिए 4 पहिया वाहनों के लिए 200 रुपये और 2 पहिया वाहनों के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा। जिन प्रशंसकों को पार्किंग की आवश्यकता होगी, वे शो माई पार्किंग लिंक का उपयोग करके अपने लिए स्थान पहले बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें