फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : हो जाइए सावधान... पहली बार लारवा मिलने पर जारी होगा नोटिस, दूसरी बार में कटेगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग की टीम लोगों के घरों में वाटर कूलर, कंटेनर और खुली पानी की टंकियों की जांच कर रही है। हेल्थ इंस्पेक्टर लखविंदर ने बताया कि सर्वे के दौरान बलटाना के एकता विहार में एक, हाई लैंड सोसायटी में दो, विकास नगर में दो, हेम विहार में एक और गोविंद विहार के चार घरों में डेंगू का लारवा मिला है। यहां पर एंटी लारवा दवा का छिड़काव करवा दिया गया है।
विज्ञापन

इस सर्वे के दौरान जिस घर में डेंगू का लारवा पाया जाएगा, उनको वहां पहले नगर परिषद की ओर से नोटिस दिया जाएगा। इसके अलावा जहां लगातार डेंगू का लारवा पाया जाएगा उनका चालान नगर परिषद की टीम काटेगी।
बता दें कि जहां कहीं भी स्वास्थ्य विभाग को डेंगू का लारवा सर्वे के दौरान मिलता है, वहां के दुकान या फिर मकान मालिक को नोटिस दिया जाता है, इसके बाद उसी जगह डेंगू का लारवा पाए जाने पर नगर परिषद की ओर से चालान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें