फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड क्षेत्र में सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान काटे। इसके अलावा लोगों को बाजार में बनी पार्किंग में वाहन खड़े करने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला द्वारा वीआईपी रोड पर सड़क किनारे पार्किंग व रेहड़ियां लगा अवैध कब्जों करने के साथ ट्रैफिक की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जीरकपुर पुलिस हरकत में आई और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अभियान चलाया।
जीरकपुर के नवनियुक्त एसएचओ राजपाल सिंह गिल ने नगर काउंसिल के सहयोग से वीआईपी रोड पर संयुक्त अभियान चलाकर वीआईपी रोड पर पार्किंग की व्यवस्था की थी, ताकि बाजार में आने वाले लोगों को अपने वाहन सड़क पर न खड़े करने पड़ें। व्यवस्था होने के बाद भी लोग वाहन सड़कों पर खड़े करते रहे। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रैफिक इंचार्ज ओमवीर सिंह ने बताया कि वीआईपी रोड पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटे गए हैं। वाहन मालिकों का कहना है कि शहर में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इस कारण मजबूरी में सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करना पड़ता है। गलत पार्किंग के खिलाफ अभियान तब सफल होगा जब शहर में प्रशासन द्वारा पार्किंग की व्यवस्था करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें