फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से एक की मौत, 68 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 68 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 391 पर पहुंच गया है। जबकि संक्रमित हुए कुल मरीजों में से 67 लोग मोहाली शहर के हैं। डीसी गिरीश दियालन की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। उनका कहना है कि इस घातक बीमारी से बचने के लिए लोगों को खुद भी समझदारी दिखानी होगी। घर से निकलते समय मुंह पर मास्क या अन्य कपड़े से चेहरे को जरूर ढकें तभी बाहर जाएं। इसके अलावा भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें और दुकानों आदि जगह पर सामाजिक दूरी का पालन जरूर करें। इसके साथ उन्होंने कहा कि सेहत विभाग की ओर से जारी की गई कोरोना से बचने की गाइडलाइन का पालन जरूर करें।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, कोरोना से हो रही मौतें जिला प्रशासन के लिए परेशानी बनी हुई हैं। सेहत विभाग के अधिकारियों की ओर से लोगों को हिदायत दी जा रही है कि जिसको भी लगता है उसमें कोरोना के लक्षण हैं, वह अपना समय रहते टेस्ट करवाकर समय से इलाज शुरू करवाएं। क्योंकि इलाज में देरी होने से लोगों की स्थिति ज्यादा बिगड़ रही है। जबकि अब तक जिन लोगों की कोरोना महामारी से मौत हुई है, उनमें से अधिकतर लोग पहले ही विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित थे। वहीं, मंगलवार को जो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनमें से अकेले मोहाली शहर से 67 केस हैं और एक केस ढकोली का है। जबकि दो लोग कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त हुए हैं। वहीं, जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 21039 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 19724 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। जबकि अभी सक्रिय केस 924 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें