फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालडू गौशाला में हुई पशुओं की मौत की जांच बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एक तरफ जहां लालडू स्थित गोशाला में पशुओं की मौत का मामला गर्माया हुआ है वहीं, दूसरी तरफ खुद ही मामले का संज्ञान लेकर जांच का दावा करने वाले गोसेेवा कमीशन ने इससे अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। गोसेवा कमशीन ने इस मामले की जांच बंद कर दी है। खुद गठित की गई दो सदस्यी कमेटी को भंग कर दिया गया है। हालांकि उक्त कमेटी के सदस्यों ने गोशाला तक का दौरा करके स्थिति का जायजा भी लिया था। जब बुधवार को गोसेवा कमीशन के चेयरमैन सचिन शर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों के चलते कमेटी भंग कर दी गई है। जब उनसे पूछा गया कि रोजाना पशुओं की मौत हो रही है, क्या कमीशन इस संबंधी कोई कार्रवाई करेगा? तो उनका जवाब था कि इस संबंधी डीसी से जानकारी हासिल की जाएगी साथ ही पूछा जाएगा कि इस दिशा में क्या कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लालड़ू स्थित गोशाला में लगातार पशुओं के मरने के मामले सामने आ रहे थे। इसके बाद गोसेवा कमीशन ने इस मामले का संज्ञान लिया था। वहीं, मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की थी। पता चला है कि जिस कमेटी को जांच सौंपी गई थी उसका एक सदस्य उसी गोशाला से जुड़ा हुआ था, जिसमें पशु मर रहे थे। इस मामले को लेकर जिला प्रशासन काफी गंभीर हो गया है। पशुओं का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसमें साफ हो चुका है कि पशुओं की मौत भूख, ठंड और तनाव के कारण हुई थी। इसके बाद गोशाला प्रबंधकों को प्रशासन नेे नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। एडीसी ने गोशाला का दौरा किया है। गोशाला चला रही कमेटी ने कुछ दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस कर प्रशासन को ही इन सबके लिए जिम्मेदार ठहराया था। उनका कहना था कि प्रशासन द्वारा मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई जा रही हैं। वह कई बार प्रशासन को इस बारे में लिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें